फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Complete Central Ganga Canal in one month: Cabinet Minister

मध्य गंगा नहर को एक महीने में पूरा करें : कैबिनेट मंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Complete Central Ganga Canal in one month: Cabinet Minister
रजबपुर क्षेत्र में नहर का निरिक्षण करते जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जल शक्ति मंत्री महेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि मध्य गंगा नहर परियोजना को एक महीने में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने द्वितीय चरण ग्राम नरैना और शकरपुर समसपुर में निरीक्षण किया। कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सिंचाई विभागों से अफसरों से समस्या को जाना। जिला प्रशासन से सहयोग लेकर काम कराने की ताकीद की। वह शनिवार को जिले में आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नहर परियोजना प्राथमिकता में है। इसे अविलंब पूरा कर लिया जाए। ताकि किसानों को जल्द से जल्द पानी मिल सके। परियोजना के क्रियान्वयन में दिक्कत आने पर डीएम को अवगत कराएं। ताकि समस्या को दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी के लिए उपज को बढ़ाना जरूरी है। यह नहर परियोजना वरदान साबित होगी। इससे किसानों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। एक महीने में पूरा कर लिया जाए। ताकि नहर में पानी का बहाव हो सके। इसके अलावा 15 दिन में समस्या को दूर कर लें। खुदाई में तेजी लाए। अधिक संख्या में मजदूर लगाएं। इस दौरान डीएम उमेश मिश्र के अलावा सिंचाई विभाग के अफसर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed