फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Complaint against JE, SSO and linemen

Amroha News: शटडाउन के बाद भी बिजली शुरू करने के मामले में जेई, एसएसओ और लाइनमैनों के खिलाफ तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Complaint against JE, SSO and linemen
नौगांवा सादात। शटडाउन लेने के बाद भी आपूर्ति शुरू करने के मामले में मिठ्ठेपुर बिजली घर पर तैनात के जेई, एसएसओ और लाइनमैनों के खिलाफ हत्या की कोशिश की तहरीर दी गई है। वहीं, परिजनों ने बिजली अधिकारी-कर्मचारियों पर जानबूझकर आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाया है। खंभे पर काम करते समय झुलसे दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के महमूदपुर गांव के जंगल में पुरानी लाइन हटाकर नए तार खींचे जा रहे हैं। अमरोहा के एक व्यक्ति पर इसका ठेका है। शनिवार दोपहर रतनपुरा गांव निवासी मनीष और हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी लोकेश शटडाउन लेने के बाद खंभे पर काम कर रहे थे। लेकिन, बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आपूर्ति शुरू कर दी गई। जिस कारण खंभे पर काम कर रहे मजदूर मनीष और लोकेश को करंट लग गया। दोनों ही खंबे से नीचे गिर गए। हादसे में मनीष और लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष और लोकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया थाा। जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया है। लोकेश की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को मजदूर लोकेश के परिजन नौगांवा सादात थाने पहुंचे। यहां शटडाउन लेने के बाद बिजली कर्मचारियों पर आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाया है। साथ ही मिठ्ठेपुर बिजली घर पर तैनात एसएसओ, जेई, लाइनमैन और लाइनमैन के भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों के परिजनों ने जान से मारने की नियत से बंद लाइन पर करंट छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed