{"_id":"68c725edafa3523d6b0f5156","slug":"competition-among-three-municipalities-of-the-division-to-get-development-funds-worth-two-crores-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-147701-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो करोड़ की विकास राशि पाने के लिए मंडल की तीन पालिका में स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो करोड़ की विकास राशि पाने के लिए मंडल की तीन पालिका में स्पर्धा
Mon, 15 Sep 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
नगरीय क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की विकास राशि पाने के लिए मंडल की तीन नगर पालिकाओं में ढाई माह तक प्रतिस्पर्धा होगी। तीनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एक नगर पालिका को शासन की ओर से दो करोड़ रुपये दिए जाएगे। नगरीय निकाय निदेशालय की सहायक निदेशक ने अवकाश के दिन नगर पालिका का निरीक्षण किया।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर नदीम अख्तर ने बताया कि शासन की ओर से म्युन्सिपल परफॉर्मेंस रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नगरीय निकायों को शासन द्वारा निर्धारित 22 बिंदुओं पर अपनी परफॉर्मेंस देनी है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली मंडल की तीन नगर पालिका में से एक को नगर में कार्य कराने के लिए अलग से दो करोड़ रुपये सरकार द्वारा दिए जाएगे।
इस प्रतियोगिता के लिए अमरोहा से बछरायूं, बिजनौर से नगीना व रामपुर से टांडा पालिका का चयन हुआ है। रविवार को सहायक निदेशक सविता शुक्ला ने नगर पालिका कार्यालय में आकर इस पर चर्चा की। उन्होंने पालिका के कूड़ा कलेक्शन सेंटर, कचरे व गंदे पानी का निस्तारण की व्यवस्था देखी। उन्होंने पालिका अफसरों को बताया कि प्रतियोगिता के लिए कर संग्रह, पालिका की अपनी आय, सड़कों की स्थिति, डार्क पाइंट आदि का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
दिसंबर में किया जाएगा मूल्यांकन
डीपीएम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नगरीय निकायों द्वारा बनाए गए पार्क, लाइब्रेरी, थीम बेस चिल्ड्रन पार्क, अमृत सरोवर का रखरखाव देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में नवंबर तक काम होगा। दिसंबर में नगरीय निकायों द्वारा कराए गए कार्यों का मूल्यांकन कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। सहायक निदेशक ने नगर पालिका धनौरा द्वारा संचालित आरआर सेंटर की व्यवस्था देखी। इस मौके पर बछरायूं नगर पालिका की ईओ दीपालिका यादव, धनौरा के ईओ अवधेश यादव, सौमित्र, विश्वास बंसल आदि मौजूद थे।