फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Commuters search for shade amid rain

Amroha News: बारिश के बीच शेड तलाशते रहे यात्री

Thu, 18 Sep 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Commuters search for shade amid rain
गजरौला रेलवे स्टेशन पर बारिश के बीच ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
गजरौला। बुधवार सुबह तेज बारिश के बीच रेलवे स्टेशन पर यात्री खुद को भीगने से बचाने के लिए शेड तलाशते दिखे। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शेड बना है लेकिन उसकी भी स्थिति जर्जर हाल है। सुबह करीब छह बजे शुरू हुई बारिश एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा जिससे नगर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


नगर के बस्ती मार्ग पर जलभराव हो गया जिससे आने जाने वालों को पानी से गुजरना पड़ा। उधर, रेलवे स्टेशन पर बारिश व धूप से बचने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश में भीगने से बचने के लिए सैकड़ों यात्री जर्जर शेड के नीचे खड़े देखे गए। वहीं, कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर बने चाय की स्टॉल में छिप गया। कुछ यात्री पैदल यात्री पुल के नीचे बारिश से खुद को बचाते नजर आए। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शेड बना है। हालांकि यह अभी जर्जर हो चुका है। स्टेशन पर निर्माण का काम चल रहा है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


-----------------------
बारिश के साथ तेज हवा से धान की फसल गिरी

फोटो



मंडी धनौरा। लगातार हो रही बारिश व तेज हवा से फसलें प्रभावित हो रही हैं। बुधवार को तेज हवा के साथ आई बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा गया। कई जगह फसल गिर गई है। किसानों ने सरकार से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव आशुवाला, इब्राहीमपुर, चांदरा फार्म, मुकारमपुर, रसूलपुर भांवर, लाडनपुर, नेकपुर, पटटी खादर, शेरपुर, जैथल, आजमपुर आदि में धान की खेती होती है। इन गांवों के किसान धान बड़े रकबे में फसल लगाते हैं। बुधवार सुबह बारिश के साथ तेज हवा से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान मेजर सिंह ने बताया कि खादर क्षेत्र में पहले से ही किसान विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। धान की फसल को भी बारिश व तेज हवा से नुकसान पहुंचा है। भजन सिंह ने भी धान की फसल गिर गई है। उधर, किसान बाढ़ से नष्ट हुई फसल का आकलन कर मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैंं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed