{"_id":"62bf58a521b2b976f819cc1c","slug":"communicable-disease-control-campaign-started-by-taking-out-rally-jpnagar-news-mbd4332652122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर हुई संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर हुई संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय अग्रवाल ने कहा कि संचारी रोग और दिमागी बुखार नियंत्रित करने के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई और 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
जनपद में शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय अग्रवाल और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर के रवाना किया। सीएमओ ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए संचारी रोग जागरूकता रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक निकाली गई। जिसमें आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी मौजूद रहे। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य 11 विभाग अपना योगदान दे रहे है। वर्तमान में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, इससे डेंगू व मलेरिया बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण माह अप्रैल 2022 में संचालित किया जा चुका है। उसी तर्ज पर फिर से संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई एवं दस्तक अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी चरन सिंह यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपीलाल, डॉ. राजेश कुमार गंगवार, डॉ राजकुमार, डीपीएम भानु प्रकाश हिमकर, डीसीपी एम मुकर्रब हुसैन, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर एहसान अली, दिवेश कुमार, सरताज अली, डॉ. अर्पित सिंह, बीसीपीएम उमेश कुमार, बीपीएम तहसीन अली आदि मौजूद रहे।