{"_id":"68d6f4581e15305832025321","slug":"committees-formed-for-the-preparations-of-tigri-fair-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-148537-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मेले की तैयारियों को बनीं कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मेले की तैयारियों को बनीं कमेटियां
Sat, 27 Sep 2025 10:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के बहुप्रतीक्षित तिगरी मेले की तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। मेले का आयोजन 28 अक्तूबर से छह नवंबर तक होगा। मुख्य स्नान पांच नवंबर को होना है। मेले की तैयारियों के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मेले की आय बढ़ाने को अस्थाई दुकानों झूलों की नीलामी के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया गया है।
तिगरी मेले में हर साल लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है। मेले की तैयारियों को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अफसरों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय से ही टेंडर आदि की प्रक्रिया कर लें। व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए विभागीय अफसरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। मेले में नेटवर्क की दिक्कत न हो, इसके लिए वाई-फाई की सुविधा दिए जाने की तैयारी भी की जा रही है।
मेले में इस साल 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। डीएम ने मेले के लिए कोर कमेटी व नीलामी कमेटी का गठन कर दिया है। कोर कमेटी में एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, उप कृषि निदेशक डॉ. रामप्रवेश व ईओ नगर पालिका अमरोहा डॉ. ब्रजेश कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पहले के मुकाबले इस बार भव्य होगा आयोजन
मेले में झूला स्थल व अस्थाई दुकानों की नीलामी के लिए डिप्टी कलक्टर ब्रजपाल सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अमरोहा व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को शामिल किया गया है। इसके अलावा मेले की व्यवस्था में लगने वाले सभी संबंधित अधिकारियों को निविदाओं की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि मेले का आयोजन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भव्य किया जाएगा।