फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Committee formed again to investigate sugarcane species

Amroha News: गन्ना प्रजाति की जांच को फिर से बनी कमेटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Committee formed again to investigate sugarcane species
अमरोहा।
विज्ञापन

धनौरा क्षेत्र में गन्ना प्रजाति 5009 व 5011 के अंतर को पहचानने के लिए डीएम ने फिर से सात सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। पहले हुई जांच में टीम ने इसे 5011 प्रजाति बताया था। लेकिन, किसान कमेटी की रिपोर्ट को मानने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद डीएम ने फिर से कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रवेश की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में दो किसानों को भी शामिल किया है। कमेटी को सात दिन में रिपोर्ट देने का समय दिया गया है।
मंडी धनौरा क्षेत्र में गन्ना प्रजाति 5009 व 5011 को लेकर संशय बना है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल ने किसानों से इसे 5009 बताकर बुआई कराई थी। लेकिन, अब मिल इसे 5009 के बजाय 5011 प्रजाति बता रहा है। दरअसल, 5009 जल्द गन्ना प्रजाति में आती है, जबकि 5011 सामान्य प्रजाति में शामिल है। इसको लेकर पहले भी गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के वैज्ञानिकों ने गन्ने की प्रजाति की जांच की थी, जिसमें इसे 5011 प्रजाति ही बताया गया था। लेकिन, किसान जांच रिपोर्ट को लेकर संतुष्ट नहीं थे और फिर से जांच की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

किसान संगठन की मांग पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मामले में फिर से जांच कमेटी का गठन कर दिया है। कृषि उपनिदेशक डॉ. राम प्रवेश की अध्यक्षता में बनी कमेटी में गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के निदेशक द्वारा नामित एक गन्ना किस्म वैज्ञानिक, तहसीलदार धनौरा, जिला गन्ना अधिकारी, धनौरा चीनी मिल के अध्यासी द्वारा नामित प्रतिनिधि समेत दो किसानों डूंगर सिंह व नरेश कुमार को अतिरिक्त सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि जांच कमेटी जल्द ही जांच प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से अगेती में आपूर्ति, फिर अब एतराज क्यों
जांच टीम में शामिल भाकियू असली के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि किसान पिछले तीन सालों से इस प्रजाति की बुआई कर रहे हैं। मिल पहले भी इस गन्ने को अगेती प्रजाति में खरीदता रहा है। लेकिन इस बार मिल ने 5009 के बजाय इस प्रजाति को 5011 बताना शुरू कर दिया। कहा, जब पहले भी मिल इस प्रजाति को अगेती में खरीद रहा था, फिर अब एतराज क्यों है। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रजाति में खरीदे जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed