फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Commissioner's vehicle and MP's convoy caught five in overtaking race

कमिश्नर और सांसद के काफिले को ओवरटेक करने में पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Commissioner's vehicle and MP's convoy caught five in overtaking race
रजबपुर(अमरोहा)। शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने हाईवे पर चलती कमिश्नर और सांसद की कार को गलत तरीके से ओवरटेक किया। सूचना मिलते पुलिस ने कार को घेर लिया और उसमें सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र हाईवे पर रजबपुर थानाक्षेत्र का है। इंस्पेक्टर शरद मालिक ने बताया कि कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह दिल्ली दिशा से मुरादाबाद की तरफ आ रहे थे। उनके वाहन के पीछे सांसद कुंवर दानिश अली का काफिला था। जब दोनों के वाहन हाईवे पर वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी कारों को गलत तरीके से कई बात ओवरटेक किया। युवकों की हरकत देख सांसद के गनर ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जैसे की उनकी कार टोल प्लाजा पर पहुंची तभी हाईवे मोबाइल पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। पीछे से रजबपुर पुलिस भी आ गई। कार में पांच युवक सवार थे, जो नोएडा के रहने वाले हैं। सभी शराब के नशे में धुत थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक रामपुर में दोस्त की शादी में शिरकत करने जा रहे थे। सभी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। प्रकरण के संबंध में उनके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed