फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   comisioner disapointed in chc

कमिश्नर खफा हुए तो स्टाफ कम होने का रोया रोना

Tue, 27 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 27 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
comisioner disapointed in chc
टेली मेडिसन
मंडलायुक्त एल वेंकेटेश्वर लू ने नौगावां सादात स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में पोल खुल गई। पर्चा बनाने से लेकर दवाइयों का स्टाक चेक करने के दौरान कमिश्नर को खामियां मिलीं। इस दौरान मरीजों ने सुविधाएं न मिलने की शिकायत की तो कमिश्नर का पारा चढ़ गया।  उन्होंने अफसरों को अव्यवस्‍था के लिए फटकार लगाई तो प्रशासन स्टाफ की कमी का रोना रोने लगा।
विज्ञापन


नौगावां सीएचसी में निरीक्ष्‍ाण के दौरान कमिश्नर को न तो दवाइयों का रख रखाव ठीक मिला और न टीवी कक्ष में साफ सफाई  मिली। इस दरम्यान मरीजों ने स्टाफ की ठीक से देखभाल नहीं करने की शिकायत की। इस पर कमिश्नर खफा हुए तो प्रशासन स्टाफ कम होने का रोना रोने लगा। कहा कि, स्टाफ बहुत कम होने की वजह से दिक्कत आ रही है। इधर, छह साल इमारत को बने हो गए हैं, मगर वह मानक अनुसार नहीं पाया गया।
विज्ञापन


 30 बेड के अस्पताल में तमाम खामियां पाई। इस पर खफा कमिश्नर ने हिदायत दी कि स्थिति सुधारें। बाद में कमिश्नर ने नगर पंचायत भवन और बारातघर का भी मुआयना किया। ईंट और मसाले की टेस्टिंग के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम वेद प्रकाश, सीडीओ अभिषेक सिंह, सीएमओ एसके जैन, एक्सईएन एसके जैन,  एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल, सीओ शील कुमार, ईओ सुनील शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. इदरीश का कहना है कि डॉक्टरों की कमी के कारण नौगावां सीएचसी में थोड़ी परेशानी आ रही है, जो कमियां मिली हैं। उन्हें दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed