फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   combined marriage

सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा:

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
combined marriage
अमरोहा। सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा के मामले में आखिरकार गंगेश्वरी ब्लॉक से जांच रिपोर्ट मिल गई है। हालांकि रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। संबंधित अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि जिम्मेदारों ने कार्रवाई से बचने का ताना बाना बुन लिया है। अब जांच रिपोर्ट की पड़ताल की जानी है। इसके पहले बीडीओ हसनपुर और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जांच रिपोर्ट उपलब्ध करा चुके हैं।
विज्ञापन

गंगेश्वरी में सामूहिक विवाह के दौरान फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है। ब्लॉक के आंकड़ों के अनुसार यहां के 77 जोड़ों की शादियां हुई हैं। सरकारी धन हड़पने के लिए गलत तरीके से शादियां कराई गईं। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया है। इसके चलते सीडीओ ने गंगेश्वरी और हसनपुर बीडीओ से जांच रिपोर्ट तलब की। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव को तीन जोड़ों की शादी के बारे में पड़ताल करने का जिम्मा दिया गया। हसनपुर के प्रभारी बीडीओ राजीव कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव ने ब्योरा उपलब्ध करा दिया। सीडीओ ने सूची उपलब्ध नहीं होने पर गंगेश्वरी ब्लॉक के जिम्मेदारों से गहरी चिंता जताई। इसके बाद गंगेश्वरी के बीडीओ ने जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के मामले में जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो गई है। गंगेश्वरी के बीडीओ ने भी जांच रिपोर्ट दे दिया है। इसके पहले हसनपुर के बीडीओ की रिपोर्ट मिल चुकी है। - प्रहलाद सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed