फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Colourful rangoli, Tigri Ganga bank lit up with the light of lamps

Amroha News: रंग बिरंगी रंगोली, दीपों की रोशनी से जगमग हुआ तिगरी गंगा तट

Sun, 25 May 2025 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Colourful rangoli, Tigri Ganga bank lit up with the light of lamps
गजरौला। महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर गंगा तट रंग बिरंगी रंगोली से चमक उठा। इस दौरान जलाए गए 300 से अधिक दीपों से गंगा किनारा जगमग हो गया। अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद आरती करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा उन्होंने सनातन धर्म के लिए कभी न भूलने वाला काम किया। मंदिर निर्माण के साथ ही जीर्णोद्धार कराया। सभी को उनके जीवन से सनातन के लिए काम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। गंगा किनारा आरती से गूंज उठा।
विज्ञापन

इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सभी भाजपा विधायकों को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकमान के निर्देश पर शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी, आस पास के लोग तिगरी में गंगा तट पर एकत्र हुए। यहां सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया। इसके बाद विधायक राजीव तरारा ने पार्टी के निशान कमल को प्रदर्शित करते हुए भव्य रंगोली बनाई गई। रंगोली का इस्तेमाल करके ही 39 विधानसभा धनौरा लिखा। जिसमें तरह-तरह के रंगों का इस्तेमाल कर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। रंगोली के ऊपर दीप जलाए गए। 300 दीपों से गंगा तट जगमग हो गया। अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। गंगा किनारे
विज्ञापन

पतित पावनी मां गंगा और भगवान शिव की आरती की गई। गंगा आरती के बाद अहिल्याबाई चित्र आगे आरती की थाली घुमाई गई। इस मौके पर सतपाल सिंह पाल, सुशील सिद्धू, निहार त्यागी, अमित त्यागी, घासी सिंह, राजपाल सिंह पाल, अंकित भाटी, सुरेश पाल, देवेंद्र पाल, सौरभ, मनोज, गौरव, अक्षय, विपिन पाल, बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed