फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Colors of happiness spread in Holi Milan program

Amroha News: होली मिलन कार्यक्रम में बिखरे खुशियों के रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Colors of happiness spread in Holi Milan program
अमरोहा। आर्य समाज प्रांगण में रोटरी क्लब द्वारा होली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों और महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात्रि में मुख्य अतिथि रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक गुप्ता ने कहा कि बहुत जल्दी ही होली आने वाली है। होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। हम सभी को मिलजुल कर हर त्योहार मनाना चाहिए। होली हमें भाईचारे से रहना और मिलना सिखाता है। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत वोट करने और कराने की भी प्रतिज्ञा ली। यह भी प्रण किया गया कि मतदान वाले दिन सबसे पहले मतदान करेंगे और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। होली मिलन कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें सभी ने बच्चों के डांस, कपल डांस, होली गीत, हाउजी, सरप्राइज गेम का खूब आनद लिया। रोटेरियन्स और महिलाएं होली गीतों पर जमकर थिरकीं। बच्चों ने भी खूब मस्ती की।
विज्ञापन

इस दौरान क्लब अध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह, जनरल सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट राम बाबू, डॉ. सरल राघव, अमित मोहन गोयल, विशाल गोयल, कुंवर विनीत अग्रवाल, अजय चतुर्वेदी, अभय आर्य, रवि माहेश्वरी, आशीष गोयल, विनोद कुमार सक्सेना, बीडी त्यागी, मीना सिंह, वीनू राघव, रूबी गोयल, शशि चतुर्वेदी, मेघा माहेश्वरी, पूजा छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed