फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Collision between Bolero and UP-112 vehicle, two policemen injured

Amroha News: बोलेरो व यूपी-112 की गाड़ी में भिड़ंत में दो पुलिसकर्मी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Collision between Bolero and UP-112 vehicle, two policemen injured
गजरौला। बोलेरो और यूपी-112 की गाड़ी में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम सवा छह बजे यूपी-112 की कार संख्या में 2389 सवार पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि दारानगर में कोई घटना हो गई है। चालक देवेंद्र सिंह व मुख्य आरक्षी रामतौर दारानगर जा रहे थे। वह चकनवाला मार्ग पर सिहाली गोसांई के निकट पहुंचे थे। इस बीच सामने से तेज रफ्तार बोलेरो आ गई। पुलिस की गाड़ी व बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें पुलिस की गाड़ी का चालक देवेंद्र सिंह व उसमें सवार मुख्य आरक्षी रामौतार घायल हो गए। बोलेरो सवार भी घायल हो गया। उसकी हालत देख लग रहा था कि वह शराब के नशे में हो। उसे निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिसकर्मी सीएचसी में भर्ती कराए गए। पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed