{"_id":"6779a17e582f01e5930f01a2","slug":"cold-wave-hits-saturday-was-the-coldest-day-of-the-season-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-131972-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ठंड की मार, सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शनिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ठंड की मार, सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शनिवार
विज्ञापन
अमरोहा। ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। नए साल के चाैथे दिन भी धूप नहीं निकली। दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को कंपाया। घने कोहरे के कारण दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर ही गुजरे।
कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ कोहरे का प्रकोप शनिवार को पूरे दिन रहा। कोहरे के साथ शीतलहर भी ठंड में और अधिक इजाफा कर रही है। दिन में धूप न निकलने के कारण लोग घरों में कैद रहे। पार्कों में सन्नाटा नजर आया। सड़कों के किनारे जगह-जगह अलाव ही लोगों का सहारा बना।
शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। शनिवार को बर्फीली हवा की गति सुबह सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन की शुरुआत कोहरे और गलन भरी ठंड के साथ हुई। कोहरे के बीच नेशनल हाईवे से लेकर अन्य मार्गाें पर दृश्यता काफी कम रही। लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
शीतलहर से परेशान लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर के आगे बैठकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते रहे। वहीं घरों से बाहर निकले लोगों को शीतलहर नश्तर की तरह चुभती रही। शाम को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। आसमान से ओस की बूंदें टपक रही थीं। कड़ाके की ठंड के कारण बाजारों में भीड़ कम रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी खाली बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
-- -- --
ठंड में बरतें सतर्कता
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से कोई विशेष परेशानी नहीं होती है लेकिन यदि इसका समय पर उपचार न किया जाए तब यह तेज सिरदर्द, खराब गले, बलगम जमा होना और नाक के इंफेक्शन में बदल सकती है। इसलिए सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से बचाव के लिए अच्छा होगा कि भली-प्रकार से जरूरत के अनुसार गरम कपड़े पहनें और जहां तक हो सके घरेलू उपचार जैसे गर्म पानी के गरारे करना, गरम पानी की भाप लेकर भी सर्दी और खांसी को दूर कर सकते हैं।
-- -- -- -
कोहरे-पाले से कई फसलों को नुकसान
पाले और कोहरे के कारण किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ किसान छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए रातभर जागकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोहरे और पाले से सरसों, आलू और मटर की फसलों को नुकसान की आशंका से किसान परेशान भी हैं। पाला पड़ने से टमाटर की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि कोहरे-पाले से सरसों, आलू, मटर और टमाटर की फसल को नुकसान होने की आशंका है।
-- --
बीते सात दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
29 दिसंबर- 20 10
30 दिसंबर- 18 8
31 दिसंबर- 17 8
1 जनवरी- 14 9
2 जनवरी- 18 9
3 जनवरी 18 8
4 जनवरी 17 7