फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CM played the card of security and development in western UP

Amroha News: सीएम ने पश्चिमी यूपी में चला सुरक्षा और विकास का कार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
CM played the card of security and development in western UP
अमरोहा। मुख्यमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की तरह अमरोहा जिले में भी लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तो विकास का एजेंडा भी दोहराया। उन्होंने ढोलक का जिक्र करके तालियां बटोरीं। एक्सप्रेसवे, चीनी मिल सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ गिनाते हुए जनता को खुद से जोड़ने की कोशिश की। बताया कि वह जनता की मूलभूत समस्याओं सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य को लेकर कितना संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा में कहा कि प्रदेश में अब व्यापारी सुरक्षित हैं। पहले प्रदेश की पहचान तमंचे वाली थी। व्यापारियों से गुंडा टैक्स और रंगदारी वसूली होती थी। बाजार में गोलियों की तड़तड़ाहट होती थी। शोहदों का आतंक था। सरकार ने गुंडागर्दी पर रोक लगाई। अब प्रदेश सरकार की पहचान टैबलेट हाथ में लेकर देश की मुख्य धारा से जुड़नेवाली है। सुरक्षित शहर की पहचान बन गई है। सरकार व्यापारियों को स्वनिधि योजना के तहत ऋण दे रही है। अब तय करना है कि हमें 2017 से पहले की जातिवादी सरकार चाहिए या गरीबों के कल्याण वाली सरकार। 2017 से पहले की सरकारों को दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण कर दिया है।
विज्ञापन




54 लाख से अधिक गरीबों को मिले आवास

सीएम ने कहा कि छह वर्षों में प्रदेश सरकार ने 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलवाए। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन, एक करोड़ दिव्यांगों को 12 हजार रुपये पेंशन, 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन तीन वर्षों से देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया। इसके अलावा प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपये का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं। एक जिला एक मेडिकल काॅलेज की तरफ सरकार बढ़ रही है। जनता नगर निकाय चुनाव की परीक्षा में इन कार्यों के आधार पर पास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। निवेश आने पर करीब एक करोड़ नौकरियां युवाओं को उनके क्षेत्र में मिलेंगी। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले वेंडरों को सरकार ब्याज मुक्त ऋण दे रही है। इसका लाभ काफी लोगों को मिला है।
ढोलक की बात सुनते ही गूंजे योगी योगी के नारे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ढोलक बजाकर कला को ऊंचाई तक ले गए। हम (सरकार) माफिया की ढोलक बजाकर उनको रसातल में मिला रहे हैं। इस बात को सुनते ही लोगों ने योगी -योगी का नारे लगाते हुए तालियां बजाईं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भी अमरोहा जिले के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार के भाषण को सुनकर तालियां बजाईं।

कर्फ्यू नहीं अब कांवड़ यात्रा चलती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कर्फ्यू नहीं, अब कांवड़ यात्रा चलती है। किसी उत्सव पर रोक नहीं लगाई जाती है। अब शोभायात्राओं पर फूल बरसाए जाते हैं। दंगा करने वालों पर सख्ती बरती जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरोहा जिले में नौ हजार लोगों को आवास का लाभ मिला, 21 हजार 700 निराश्रित महिलाओं को पेंशन, आठ हजार दिव्यांग जनों को पेंशन का लाभ, दो लाख 92 हजार लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed