फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cm foto,wrong tweet

पुलिस के इंफार्मर ने पोस्ट की सीएम की आपत्तिजनक फोटो

Wed, 17 May 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 17 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
cm foto,wrong tweet
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
शहर पुलिस के एक शागिर्द की ओर से ही  पर सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो और धार्मिक उन्माद फैलाने वाली अन्य पोस्ट करने का मामला आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम कोतवाली में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में एक नागरिक की ओर से ये मुद्दा उठाने पर कोतवाली पुलिस की ओर से शागिर्द को तलब कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस के एक शागिर्द का नया कारनामा सामने आया है। शागिर्द भी ऐसा है जो पुलिस के अधिकारियों के साथ ही पूर्व डीएम की ओर से भी सम्मानित हो चुका है। इसने िट्वटर पर दाउद पुलिस के नाम से बने एकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पशु वध को लेकर भी धार्मिक उन्माद फैलाने वाली भी पोस्ट भी की गई हैं। मंगलवार देर शाम कोतवाली परिसर में रमजान को लेकर आयोजित अमन कमेटी की बैठक में शहर के नागरिक अनिल जग्गा ने पुलिस के सामने ये मुद्दा उठाया।

मसला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीओ के साथ ही कोतवाली पुलिस ने संबंधित पोस्ट करने वाले शागिर्द को तलब कर लिया। बंद कमरे में काफी देर तक उससे पूछताछ चलती रही।


सूत्रों की माने तो कोतवाली में उसे जमकर फटकार लगाई गई है। इसके बाद भी अभी तक मामले में पुलिस कार्रवाई से बच रही है। मीटिंग में मौजूद रहने के बाद भी सीओ सिटी जितेंद्र कुमार से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी से ही इंकार कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed