फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   clearification demand from eo

नगर में अव्यवस्थाओं को लेकर ईओ-तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
clearification demand from eo
अमरोहा। एडीएम ने नगर और जोया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रैन बसेरे और अलाव स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अमरोहा नगर की स्थिति बेहद खराब पाई गई। केवल एक जगह अलाव जलाए जाने की पुष्टि हुई है जबकि, अन्य स्थानों पर अलाव नहीं जलाया गया है। रैन बसेरों में पानी की सुविधा नहीं थी जबकि शौचालय की उपलब्धता नहीं पाई गई। पास में सामुदायिक शौचालय है, जिसमें गंदगी पसरी हुई मिली। अव्यवस्थाओं के चलते ईओ और तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को नगर क्षेत्र में 16 स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए थे जबकि, निरीक्षण में रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा के पास अलाव जलाए जाने पुष्टि जरूर हुई है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में कहीं भी अलाव जलाने के निशान नहीं मिले। रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरे में जमीन पर गद्दा बिछा हुआ मिला है। लेकिन, यहां पीने के पानी की सुविधा नहीं थी। शौचालय की उपलब्धता नहीं पाई गई। नजदीक में सार्वजनिक शौचालय स्थित है, लेकिन उसमें पानी उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में कोई भी व्यक्ति ठहरा हुआ नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा बस स्टैंड के पास स्थित शेल्टर होम शौचालय में गंदगी मिली। सिंक टूटा हुआ और किचन की सुविधा नहीं थी। शेल्टर होम के सामने वाली सड़क पर पानी पसरा हुआ था। इससे स्पष्ट है कि शेल्टर होम आने वाले यात्रियों को पानी से होकर ही शेल्टर होम तक पहुंचना पड़ता है। यहां 21 व्यक्ति ठहरे हुए मिले। इसके बाद नगर पालिका परिषद अमरोहा का निरीक्षण किया। जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हुसैन अली पिछले दो दिन से अनुपस्थित पाए गए जबकि कई कर्मचारी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद भी कार्यालय में गैरहाजिर मिले। स्पष्ट है कि अधिशासी अधिकारी के द्वारा नगर में स्थित रैन बसेरा और अलाव स्थलों का पहले से निरीक्षण नहीं किया है। जो शासन के निर्देशों के मंशा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण नहीं किया है। यह शासन के निर्देशों की स्पष्ट अवेहलना है। इसके अलावा फील्ड में तैनात कर्मचारियों के लिए मूवमेंट रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत जोया स्थित रैन बसेरे के निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। महिलाएं और पुरुषों के लिए पृथक व्यवस्था की गई। नगर में केवल पुलिस चौकी के पास ही अलाव जलाए जाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर अलाव नहीं जलाया जा रहा है। नगर पंचायत में उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया गया। सभी कर्मचारी उपस्थित और अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले है। जबकि तहसील प्रशासन ने शहर में पांच जगह अलाव जलाए जाने की सूची उपलब्ध कराई है। एडीएम ने बताया कि अमरोहा नगर में अव्यवस्थाओं के चलते ईओ और तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed