{"_id":"66e21143ff7bb42dca0f43f4","slug":"cleanliness-drive-will-start-from-17th-dm-gave-necessary-instructions-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-125537-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 17 से चलेगा स्वच्छता अभियान, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 17 से चलेगा स्वच्छता अभियान, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन
अमरोहा।
पंचायती राज विभाग की ओर से जिले में 17 सितंबर से स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा, जो एक अक्तूबर तक चलेगा। अभियान को लेकर डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने अधीनस्थों की बैठक लेते हुए अभियान के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि अभियान में सभी अधिकारी रुचि लेकर काम करें। किसी भी स्तर में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने सभी बीडीओ को न्याय पंचायत स्तर पर बृहद अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को तिगरी गंगा घाट से होगी। बीडीओ गजरौला इसकी पहले से ही तैयारी पूरी कर लें। नालियों व जलभराव वाले स्थलों पर एंटी लार्वा का छिड़काव जरूर हो।
नगर क्षेत्रों के अधिशासी अधिकारी भी अभियान में गंभीरता से जुट जाएं। सीएमओ को सभी सफाईकर्मियों की स्वास्थ्य की जांच के लिए कैंप का आयोजन करने के निर्देश भी दिए। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी अभियान को गंभीरता से लें। कहा, सभी तिराहों, चौराहे, अमृत सरोवर, तालाब व न्याय पंचायत तथा ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दफ्तरों से अभियान की शुरुआत करें। बीएसए को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए जागरूकता रैली और चित्रकला तथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजित की जाए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दो अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। सीडीओ ने डीपीआरओ निर्देश देते हुए कहा कि सभी गरीब परिवारों का चिन्हीकरण कर उन्हें शौचालय उपलब्ध कराएं। बैठक में परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।