फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Class VIII student who went for a walk from home crushed to death by echo

Amroha: घर से बाहर घूमने निकला था आठवीं का छात्र, कार से कुचल कर मौत

Fri, 07 Jul 2023 02:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 02:48 PM IST
सार

टहलने निकले कक्षा आठ के छात्र को पीछे से आ रही इको कार ने कुचल कर मार दिया। परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और बेटे को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

विज्ञापन
Class VIII student who went for a walk from home crushed to death by echo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद ममेरे भाइयों से साथ टहलने निकले कक्षा आठ के छात्र को पीछे से आ रही इको कार ने कुचल कर मार दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद शव को घर ले गए और बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द ए खाक कर दिया। आरोपी चालक भी मोहल्ले में पड़ोस का रहने वाला है।

विज्ञापन

 
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नयारियान में शहजाद का परिवार रहता है। पेशे से कार मकैनिक शहजाद के परिवार में पत्नी शारदा बेगम के अलावा तीन बेटे हैं। उनके दो बड़े बेटे मानसिक रूप से कमजोर और दिव्यांग हैं। जबकि सबसे छोटा 15 वर्षीय बेटा मोहम्मद हारिस कक्षा आठ में पढ़ता था। 
विज्ञापन


रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात करीब 10:30 बजे मोहम्मद आरिफ अपने ममेरे भाई सलमान और फरहान के साथ गांधी मूर्ति चौराहे की तरफ टहलने गया था। तभी पीछे से तेज रफ्तार इको के चालक ने मोहम्मद हारिस को टक्कर मार दी। जिससे हारिस गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चालक इको लेकर मौके से भाग निकला। तभी ममेरे भाई सलमान और फरहान ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी और मोहम्मद हारिस को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को घर ले गए और बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द ए खाक कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक भी मोहल्ले में पड़ोस का ही रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed