फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Class 6 student raped, forced to abort after becoming pregnant, FIR registered against three

Amroha News: कक्षा 6 की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, तीन पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Class 6 student raped, forced to abort after becoming pregnant, FIR registered against three
आदमपुर(अमरोहा)। कक्षा छह की छात्रा से छह माह पूर्व एक युवक ने दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। किसान ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब छह माह पूर्व किशोरी खेत पर चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़कर खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बाद किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके डर से वह लंबे समय तक चुप रही। इसके बाद बेटी गर्भवती हो गई। 28 मार्च को आरोपी के जीजा और बहन ने एक पड़ोसी युवती के माध्यम से किशोरी को बहला-फुसलाकर बुलाया। पहले हसनपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां निजी चिकित्सक ने गर्भपात करने से इन्कार कर दिया। उसके बाद थाना क्षेत्र गांव में झोलाछाप से जबरन गर्भपात करा दिया गया।
विज्ञापन

घर लौटने पर परिजनों ने जब उससे देरी का कारण पूछा तब किशोरी ने पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी निर्विकार, उसके जीजा व बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed