फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   class 2 job will provide to the winner of international medal

अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों क्लास टू की नौकरी

Sat, 06 Jan 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sat, 06 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
class 2 job will provide to the winner of international medal
जॉब

विज्ञापन
खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि सरकार अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को क्लास टू तक की नौकरी देगी। जो खिलाड़ी स्नातक नहीं हैं, सरकार उन्हें स्नातक होने के लिए चार साल का समय देगी। जिन पुराने खिलाड़ियों ने अर्जुन, लक्ष्मण पुरस्कार और लड़कियों ने रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है, उनके रिटायर्ड होने पर सरकार बीस हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिया जाएगा।   वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक व एशियन गेमों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को केंद्र सरकार 6 करोड़ रुपए देती है तो उतना ही पैसा राज्य सरकार भी देगी।

ग्यारह सरकारी विभागों में बंद पड़ी नौकरियां 
 खेलमंत्री चेतन चौहान ने कहा कि सरकार खेलों को लेकर बेहद गंभीर है। इस लिए पिछले पच्चीस सालों से ग्यारह विभागों में बंदी पड़ीं सरकारी नौकरियां खिलाड़ियों के लिए खोल दी गई हैं। जिससे खिलाड़ियों को अच्छी नौकरी मिल सकें।
विज्ञापन

अमरोहा। अमरोहा के मीरा सराय में स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिलान्यास में पहुंचे खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि सरकार खिलाड़ियों को लेकर बेहद गंभीर है। सरकार एक-एक करोड़ की लागत से मंडल स्तर में जिम बना रही है। लखनऊ, बरेली और मेरठ के बाद मुरादाबाद में भी जिम बनाया जाएगा। जो देशी विदेशी उपकरणों से लैस होगी। जिसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। जिसमें खिलाड़ियों अलावा अन्य युवा भी जिम में जा सकेंगे। बताया कि सरकार ने मीरा सराय में स्पोर्ट्स स्टेडियम को बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी है। जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed