फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clash involving sticks and clubs breaks out between two groups; four injured, including a couple; haystack set on fire.

Amroha News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दंपती समेत चार घायल, बोंगे में आग लगाई

Wed, 10 Jun 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Clash involving sticks and clubs breaks out between two groups; four injured, including a couple; haystack set on fire.
गजरौला। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट में लाठी डंडे चल जाने पर दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के बोंगे में आग लगाने का आरोप है। पुलिस और घायलों द्वारा फोन करने पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहनों से सीएचसी में लाया गया।
विज्ञापन

मामला शहवाजपुर डोर में सोमवार रात का है। गांव निवासी मोहम्मद इस्राईल का कहना है कि उन्होंने करीब दस साल पूर्व गांव के शख्स से जमीन खरीदी थी। जिसके उनके पास कागजात हैं। उनका आरोप है कि उसके मन में बेईमानी आ गई और उस पर कब्जा करने व किसी अन्य को बेचने की तैयारी कर रहा है। जिसका विरोेध करने पर सोमवार शाम लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें मोहम्मद इस्राईल की मां जैतून, परिवार के ही कयूम और बहनोई आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी निवासी महबूब अली व बहन फात्मा पत्नी महबूब घायल हो गए। आरोपियों ने उनके भूसे के बोंगे में आग लगा दी। जिसेे किसी तरह बुझाया गया। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची। घटना की जानकारी ली। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराने के लिए सरकारी एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंची। जिस पर घायलों को निजी वाहन से सीएचसी में लाया गया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मीर हसन, पप्पू, इंतेकाम, आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed