फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clash between Lekhpal and Inspector on Police Station Day

Amroha News: थाना दिवस में लेखपाल और दरोगा के बीच नोकझोंक

Sun, 09 Apr 2023 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Clash between Lekhpal and Inspector on Police Station Day
नौगांवा सादात। थाना दिवस में एक शिकायत के निस्तारण को लेकर दरोगा और लेखपाल के बीच नोकझोंक हो गई। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए लेखपालों ने थाना दिवस का बहिष्कार कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में लेखपाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायत का निस्तारण किया। नौगांवा सादात तहसील में तैनात लेखपाल सत्येंद्र सिंह का आरोप है कि पिछले शनिवार को थाना दिवस में मिर्जापुर गांव के रहने वाले कल्लन सिंह ने शिकायती पत्र दिया था। उनका एक खेत दौलतपुर निकट कोरल में है। समस्या का निस्तारण बिना पुलिस के होना संभव नहीं था। इसलिए शिकायत के निस्तारण के लिए थाना दिवस प्रभारी ने लेखपाल और दरोगा संजीव मलिक के लिए मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया था। लेखपाल का आरोप है कि समस्या के निस्तारण के लिए वह दो बार थाने गए और पुलिस फोर्स मांगी लेकिन दरोगा संजीव मलिक बार-बार लिखित में आदेश मांग रहे थे। शनिवार कि सुबह फिर थाना दिवस चल रहा था। इस दौरान लेखपाल ने एक बार फिर पुरानी शिकायत का निस्तारण करवाने की बात कही। जिसके बाद लेखपाल सत्येंद्र सिंह और दरोगा संजीव मलिक के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिससे नाराज होकर लेखपाल थाना दिवस छोड़कर बाहर निकल गए। इस दौरान मौजूद थाना प्रभारी ने लेखपालों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। ये मामला करीब 10:15 बजे का था। सूचना मिलते ही करीब 10:30 बजे एसडीएम सुधीर सिंह और सीओ सतीश चंद पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और समझाकर मामला शांत कर दिया। जिसके बाद लेखपाल सत्येंद्र सिंह, दरोगा संजीव मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समस्या का निस्तारण किया। एसडीएम सुधीर सिंह ने बताया कि लेखपाल और दरोगा के बीच गलतफहमी थी। जिसे दूर कर दिया गया है। शिकायतकर्ता की समस्या का भी निस्तारण करा दिया गया है। नोकझोंक या हंगामे जैसी कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed