फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Claimants compete to garner support on social media

Amroha News: दावेदारों में सोशल मीडिया पर समर्थन जुटाने की होड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Claimants compete to garner support on social media
अमरोहा। जिले में पहले चरण में चार मई को मतदान होगा। इससे पहले नगर निकाय मतदान को लेकर विभिन्न पार्टियों के समर्थित और निर्दली समेत अध्यक्ष और सभासद पद के दावेदार मैदान में डटे हुए हैं। हालांकि कई पार्टियों की ओर से अभी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

हलचल शुरू होते ही सोशल मीडिया पर चुनावी बयार में समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत-हार करने में लगे हुए हैं। ऐसे में फेसबुक और व्हाट्सएप भी चुनावी चर्चा का एक केंद्र बना हुआ है। इस पर किए जा रहे प्रचार पर अफसरों की नजर बनी हुई है। नगर निकाय चुनाव की तिथियां को लेकर चुनाव आयोग के फरमान के बाद अध्यक्ष व सभासद पदों के दोवदार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। हर प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। इसमें सबसे खास बात यह है कि अभी नामांकन प्रक्रिया के चलते कई नामचीन चेहरों के मैदान में आने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं लंबे समय कब्जा किए बैठे लोगों को हटाने के लिए बदलाव की दस्तक भी शुरू हो गई है। चुनावी समर में अपने प्रत्याशियों के सिर पर सेहरा बंधवाने को लेकर भी पूरी जोर आजमाइश हो रही है। इसकी हकीकत सोशल मीडिया पर इन दिनों देखने को मिल रही है। इसमें जातिगत समीकरण की तुलना भी हो रही है। विकास के घोषणा पत्र भी वायरल हो रहे हैं। इस बार ज्यादातर लोग सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बना बैठे है। अध्यक्ष और सभासद पद के अधिकांश दावेदारों और उनके समर्थकों ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बना लिए हैं। जबकि फेसबुक पर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed