फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Civil Services Games: 14 players selected for state level trials

सिविल सर्विसेज खेल : प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए 14 खिलाड़ी चयनित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Civil Services Games: 14 players selected for state level trials
अमरोहा। सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए जिले के अलग-अलग विभागों में तैनात 14 अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी जगह बनाई है। मुरादाबाद में 13 व 14 अगस्त को हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में यहां के खिलाड़ियों ने क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, शतरंज व एथलेटिक्स खेलों में भाग लेते हुए प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर होने वाले प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए अपनी जगह पक्की की है। यह ट्रायल 22 व 23 अगस्त को होंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल के बाद 22 खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए अपना स्थान पक्का किया था। जिसके लिए 13 व 14 अगस्त को मुरादाबाद में मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित हुआ था। अमरोहा के अलग-अलग विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने क्रिकेट, फुटबाॅल, बैडमिंटन, शतरंज व एथलेटिक्स खेलों के लिए ट्रायल दिया था। ट्रायल में 22 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ियों ने अपनी जगह प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए बना ली है। जिसमें शतरंज में सूचना विभाग से हरिराज सिंह व राज्य कर से पीतांबर सिंह, फुटबॉल के लिए सिंचाई विभाग से अजय कुमार, बैडमिंटन के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग से विपिन कुमार व जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, एथलेटिक्स के लिए राज्य कर से विनोद कुमार खांगड, राजस्व विभाग से वरिष्ठ सहायक राजीव सिंह, नौगांवा सादात की तहसीलदार लकी सिंह व जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शिखा शर्मा, क्रिकेट के लिए कृषि विभाग से आनंद कुमार, राजस्व विभाग से वरिष्ठ सहायक विवेक कुमार व आशुलिपिक शेखर यादव व कबड्डी के लिए पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत मलिक व राजस्व विभाग के प्रधान सहायक राजेंद्र सिंह ने प्रदेश स्तरीय ट्रायल में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन

क्रिकेट के लिए ट्रायल कानपुर, बैडमिंटन के लिए मुरादाबाद, फुटबाल के लिए मऊ, एथलेटिक्स के लिए मेरठ, कबड्डी के लिए सहारनपुर व शतरंज के लिए लखनऊ में 22 व 23 अगस्त को ट्रायल होंगे। प्रदेश स्तरीय ट्रायल में जगह बनाने वाले खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed