फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Civil Court Bar Association Election: Nandram Singh became President and Anshu became General Secretary

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : नंदराम सिंह अध्यक्ष और अंशु बने महासचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Civil Court Bar Association Election: Nandram Singh became President and Anshu became General Secretary
हसनपुर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत अधिवक्ता - फोटो : samvad
हसनपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इसके बाद शाम को ही परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें नंदराम सिंह को अध्यक्ष और अंशु त्यागी को महासचिव निर्वाचित किया गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढोल की थाप पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


सुबह दस बजे शुरू हुआ मतदान का सिलसिला शाम तीन बजे तक जारी रहा। चुनाव को लेकर सुबह से ही वकीलों में उत्साह था। अध्यक्ष और महासचिव पद पर अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक गोलबंदी करते हुए दिखे। केवल तीन पदों पर ही निर्वाचन हुआ जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। अध्यक्ष पद नंदराम सिंह व सुनील कुमार शर्मा के बीच मुकाबला तो महासचिव पद पर अंशु त्यागी व सुमन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष के एक पद पर सतवीर सिंह, कुलभूषण सक्सेना और मोहम्मद जावेद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मतपेटी मतगणना कक्ष में लाई गई। इसके बाद मतगणना कार्य शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल 110 में से 109 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से एक मतपत्र को रद्द कर दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए नंदराम सिंह ने 70 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार शर्मा को 32 मतों से हराया। उनके प्रतिद्वंद्वी को महज 38 वोट ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पद पर अंशु त्यागी ने 61 वोट पाकर विजय हासिल की। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी सुमन सिंह चौहान को हराया, जिन्हें 47 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार शर्मा ने 57 मतों से जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सतवीर सिंह ने 38 मत पाकर कुलभूषण सक्सेना और मोहम्मद जावेद को हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पंकज कुमार और उप सचिव (प्रशासन) के लिए नाजिर खान निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतगणना के दौरान, चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी भूदेव सिंह राणा मौजूद रहे। जैसे ही मतगणना का परिणाम सामने आया तो साथी अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed