फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   citizen became angry from power cut

बिजली की कटौती पर फूटा शहरवासियों का गुस्सा

Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
citizen became angry from power cut
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
बिजली की अघोषित कटौती पर सोमवार को नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडीओ कार्यालय पर भारतीय एकता समाज के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक निर्बाध सप्लाई की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को भारतीय एकता समाज के प्रदेश अध्यक्ष साबिर सैफी के नेतृत्व में तमाम नागरिक उप खंड अधिकारी शहर के कार्यालय पर जमा हुए। यहां पर उन्होंने बड़े पैमाने पर की जा रही बिजली कटौती को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस माह के अंत में दिवाली के अलावा अन्य कई त्योहार हैं, जिन पर निर्बाध सप्लाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में आपूर्ति की स्थिति बेहद दयनीय है। कब आती है और कब चली जाती है, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चलता है। रात के पहर अधिक कटौती होती है। प्रदर्शनकारियों ने 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 24 घंटे सप्लाई को गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वालों में साबिर सैफी, इमरान सैफी, राशिद, मो. फैजउद्दीन, शाने आलम, मो. हाशिम, अजय, लालनंद, कौसर, महिलाल, इरशाद अली, शाहबुद्दीन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed