Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Christmas celebration in the district, prayers held in churches

Amroha News: जिले में क्रिसमस का जश्न, गिरजाघरों में हुई प्रार्थना

Thu, 26 Dec 2024 11:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebration in the district, prayers held in churches
गजरौला के प्रेमधाम ​​​स्थित चर्च में प्रार्थना में शामिल लोग। संवाद - फोटो : संवाद
अमरोहा। बुधवार को शहर में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। जिलेभर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने प्रार्थना की और प्रभु यीशु को याद किया। वहीं, जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने सांता क्लोज बनकर उपहार बांटे।
विज्ञापन


अमरोहा के बड़ा बाजार स्थित मैथोडिस्ट चर्च में बुधवार दोपहर 12 से तीन बजे तक फादर फादर विनीत जैकब ने प्रार्थना कराई। विश्व की शांति भाईचारा की कामना की। प्रभु यीशु की उपासना की। उधर, चर्च की भव्यता देखते ही बन रही थी। फादर जैकब ने बताया कि क्रिसमस पर हर साल गिरजाघरों में प्रभु के दुख भोग और उनके बलिदान के यादगार के तौर पर मनाते हैं। प्रेम, शांति, माफी का प्रतीक और प्रभु यीशु को याद किया जाता है। सात वचनों को प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा अन्य चर्चों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्म लेते ही खुशियों से झूमे ईसाई समाज के लोग

गजरौला। प्रभु यीशु के जन्म लेेते ही ईसाई समाज खुशियों से झूम उठा। प्रेमधाम स्थित चर्च में जन्म लेने की खुशी में रातभर जश्न मनाया गया। कैरेल सिंगिग लोग जमकर थिरके। प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशी में प्रेमधाम स्थित चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। चर्च में फादर आनंद ने प्रार्थना कराई। साथ ही रात भर प्रभु यीशु के जीवन से जुड़े गीत गाए गए। जन्म दिन की खुशी में चर्च में बुधवार सुबह फिर कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान फादर दीनबंधु ने प्रार्थना कराई। प्रभु यीशु के बलिदान पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम समापन पर सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। इस मौके पर फादर दीपक, ऊषा, सोशन, रैम्या, सिस्टर लिंडा, सिस्टर जैन, डॉन आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केट काटकर मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन
हसनपुर। नगर के सेंट जोंस चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। चर्च को फूलों से सजाया गया। प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर केक काटा गया। जन्म की खुशियां मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पादरी सुशील मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने दुनिया में शांति व प्रेम का संदेश दिया। जितेंद्र विश्वासी, पास्टर मेहकार सिंह, डेबरा मसीह, रिबिका सब्बरवाल, शॉन सब्बरवाल, आलीवर मसीह, राखी मसीह, सेन मसीह मौजूद रहे।

मंडी धनौरा में भी क्रिसमस की रही धूम
मंडी धनौरा। नगर में बुधवार को क्रिसमस की धूम रही। गांव कुम्हारपुरा के पास स्थित चर्च को सुंदर तरीके से सजाया गया था। फादर पीटर ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां चरनी बनाई गई थी। प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया था। गांव नीलीखेड़ी व गंदूपाल में स्थित चर्च में भी क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। छोटे बच्चाें को सांता क्लाज बनाया गया था।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed