{"_id":"66d26e50f047c2a4d00fe207","slug":"cho-on-strike-health-services-in-a-bad-state-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124805-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हड़ताल पर सीएचओ, स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हड़ताल पर सीएचओ, स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल
विज्ञापन
अमरोहा।
ऑनलाइन हाजिरी लगाने समेत विभिन्न मांगाें को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) हड़ताल पर हैं। यही नहीं मांगों को लेकर लखनऊ रवाना हो गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई। शुक्रवार को सभी आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके रहे। न तो वहां गर्भवतियों की जांच हुई और न ही मरीज देखे गए। ऐसे में मरीजों को वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा।
जिले के 161 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 155 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर तैनात हैं। उनकी ओर से नियमितीकरण करने, ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार रोकने, लंबे दूरी के सीएचओ का स्थानांतरण करने आदि मांगों को उठाया जा रहा है। यही वजह रही है कि बृहस्पतिवार से सीएचओ ने कामकाज ठप कर कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल के चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गईं। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने के लिए वार्ता भी की, लेकिन वह नहीं माने। वहीं, 50 फीसदी सीएचओ लखनऊ में होने वाले आंदोलन के लिए रवाना हो गए। ऐसे में अमरोहा जिले के सभी आरोग्य आयुष्मान आरोग्य मंदियों पर ताले लटके रहे।
हड़ताल की वजह से हसनपुर और आमदपुर में भी लटके रहे ताले
हसनपुर/आदमपुर। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर तैनात सीएचओ विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। हसनपुर क्षेत्र के शाहपुर कला, दीपपुर, लठीरा, हथियाखेड़ा, लुहारी भूड़, लुहारी खादर, भटोला शर्की, नगलिया मुंशी, झकडी, रूपानागल, भीकनपुर शर्की, ढक्का, सकतपुर, पीपलीमेकचंद, पीपली दाउद, घरोंट, सहेलिया, भूतखदेडी, इकोंदा, माछरा भगवानपुर, सोहरका आदि गांव और गंगेश्वरी ब्लॉक के खुरतिया, फतेहपुर खादर, कई मुस्तकम, दमगड़ा, मलकपुर, गंगाचोली, सिमथला, ओगारपुर, ओगपुरा, मदारीपुर, खनोरा बरतोरा आदि समेत 46 गांवों में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बने हैं। जहां पर सीएचओ हड़ताल पर जाने की वजह से ताले लगे हुए हैं। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि बिना हड़ताल के भी यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल रहती हैं।
विज्ञापन
-- -
यह हैं सीएचओ के काम
- उच्च रक्तचाप मरीजों की स्क्रीनिंग
- गर्भवती महिलाओं की एचआईवी, मलेरिया, डेंगू, टीबी जांच
- गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग
- संचारी रोगों को प्रबंधन
- परिवार नियोजन
- मानसिक स्वास्थ्य
- नेत्र, नाक, कान संबंधित प्राथमिक सेवाएं
- आकस्मिक ट्रामा सेवाएं
हड़ताल पर गए सीएचओ से वार्ता की गई थी कि वह काम पर लौट आएं, लेकिन वह नहीं माने। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पीएचसी पर मरीज पहुंचे। उनको उपचार दिया गया। बिना काम करने वाले सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीएचओ को पत्र भेज दिए गए हैं। डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ।