{"_id":"6827a159c6c25f6164039ba5","slug":"children-started-arriving-for-admission-in-degree-colleges-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-140022-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहुंचने लगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहुंचने लगे बच्चे
Sat, 17 May 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 17 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
यूपी बोर्ड और सीबीएसई के परिणाम घोषित होने के बाद अब डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए बच्चों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कॉलेजों में भी बच्चों को प्रवेश के संबंध में जानकारी देने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। अबकी बार जनपद के कॉलेजों में बच्चों के लिए फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
परीक्षा परिणामों की घोषणा होने के बाद अब डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा दूसरे अन्य संस्थानों जैसे पॉलीटेक्निक व आईटीआई में भी दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रहीं हैं। जिले में यूपी बोर्ड व सीबीएसई में बड़ी तादाद में बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी समय रहते डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं।
हालांकि, अभी प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू नहीं हुआ है। लेकिन, फिर भी प्रवेश के लिए बच्चे डिग्री कॉलेज में पहुंचकर प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल कर रहे हैं। अबकी बार डिग्री कॉलेजों में प्रवेश गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के तहत ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
जेएसएच पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दाखिले के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल तैयार हो रहा है। जो जल्द शुरू हो जाएगा। लेकिन, प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की सहूलियत को देखते हुए महाविद्यालय से उनको प्रवेश फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिनको भरकर विद्यार्थियों को कॉलेज में देना होगा। पोर्टल शुरू होने पर महाविद्यालय द्वारा ही उन फार्म को ऑनलाइन करने का काम किया जाएगा। जिससे गलतियों की गुंजाइश भी कम रहेगी।