फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Childhood is burdened by the burden of courses and the collection of multiple fees.

Amroha News: कोर्स के बोझ और कई शुल्कों की वसूली में दबा बचपन

Sun, 29 Mar 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 29 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Childhood is burdened by the burden of courses and the collection of multiple fees.
अमरोहा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। दाखिले के समय तीन महीने की अग्रिम फीस के अलावा किताब-कॉपी और अन्य शुल्कों के नाम पर भारी रकम वसूली जा रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप है कि ज्यादातर स्कूल अपनी तय पब्लिकेशन की किताबें ही खरीदने के लिए बाध्य करते हैं, जो केवल चुनिंदा दुकानों या स्कूल परिसर में ही उपलब्ध होती हैं। इससे कीमतें अधिक हो जाती हैं और कमीशन का खेल भी सामने आता है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुरू होगा। इसके लिए अभी से ही स्कूलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर साल स्कूल प्रबंधन फीस, पंजीकरण और किताबों के दाम बढ़ाकर अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त भार डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की सख्ती के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है, जिससे अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगे कोर्स की वजह से जेब पर बोझ पड़ता है। एक तो वैसे ही महंगाई है और ऊपर से बच्चों को पढ़ाना भी एक संघर्ष हो गया है। अच्छी शिक्षा के लिए माता-पिता अच्छा स्कूल देखते हैं लेकिन जब फीस और कोर्स की बात आती है तो बहुत से अभिभावक तो पीछे हट जाते हैं। हालांकि अभिभावकों का कहना है कि कोर्स खरीदने की छूट मिलनी चाहिए।

एक ही दुकान से कोर्स खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। इससे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब तो स्कूल संचालक पोशाक के लिए भी दुकान बताते हैं और सप्ताह में दो तरह की ड्रेस के लिए कहा जाता है। इन सबका अतिरिक्त बोझ लोगों की जेब पर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस पर नियंत्रण रखना चाहिए। जिससे हर अभिभावक आसानी से अपने बच्चों को शिक्षा दिला सके। महंगे कोर्स पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed