फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   child thief

नौकर निकला बच्चा चोरी के शक में पीटा गया युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
child thief
हसनपुर पुलिस की गिरफ्त में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले लोग। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव लठीरा माफी में बुधवार रात को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों द्वारा पीटे गए युवक की शिनाख्त हो गई है। वह बिहार निवासी अरुण नाम का व्यक्ति है जो क्षेत्र के गांव शकरौली मिलक में एक किसान के घर में नौकरी करता था। ग्रामीणों पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और बलवा करने के मामले में चार ग्रामीणों को नामजद करते हुए डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया गया है।
विज्ञापन

मालूम रहेे कि बुधवार रात करीब नौ बजे गांव लठीरा माफी में रास्ते पर जा रहे एक युवक को कुछ ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बताते हुए उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद गांव में लाकर उसे कमरे में बंद कर दिया था और मारपीट की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ग्रामीणों के चंगुल से युवक को बेहोशी की हालत में छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। यहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात युवक को होश आया था। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि युवक ने बताया कि वह बिहार के हुर्सिया जनपद के थाना रघुवंशनगर क्षेत्र का रहने वाला है। बताया कि गांव रूस्तमपुर में पप्पू गुर्जर नाम के व्यक्ति के यहां नौकरी करता है। कुछ दिन पहले पप्पू ने उसे अपनी रिश्तेदारी गांव शकरौली मिलक में काम करने के लिए भेज दिया था। बुधवार की रात को वह बिना किसी से बताए शकरौली से रूस्तमपुर के लिए जा रहा था। रास्ते में बच्चा चोर समझकर धुनाई कर दी। बताया कि मामले में गांव लठीरा निवासी सुनहरी, लाखन, महावीर व मनी को नामजद करते हुए 100-150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद चार ग्रामीणों समेत धर्मेंद्र को पकड़ लिया गया है। शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed