{"_id":"58e2a0b44f1c1b00705b436d","slug":"child-injuerd-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर की टक्कर से बालक गंभीर, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बालक गंभीर, परिजनों का हंगामा
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरा मार्ग पर हाशमी लॉ कालेज के पास स्कूल जा रहा पंजू सराय निवासी छह वर्षीय छात्र तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। छात्र को निजी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यूपी-100 पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर को चालक समेत पकड़ा। ग्रामीणों ने समझा कि पुलिस वैन बच्चे को टक्कर मार कर भाग रही है।
उन्होंने पीआरवी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए तीन घंटे तक हंगामा किया। एसपी कार्यालय पर महिलाओं ने सड़क पर लेटकर हंगामा किया, जिससे जाम लगा रहा। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक और खींचतान हुई। युवक को छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारी घर को वापस लौटे।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के पंजू सराय गांव निवासी इंतजार का 6 वर्षीय बेटा कासिम शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह सोमवार सुबह गांव के ही 8-10 हमउम्र बच्चों के साथ स्कूल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को टक्कर मार दी और भाग हो गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर खनन माफिया का बताया जाता है। इधर सूचना पर पहुंची यूपी-100 ने बच्चे को गुलड़िया मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीछा कर ट्रैक्टर को चालक समेत पकड़ लिया। ट्रैक्टर भी पंजू सराय का है। उधर पता लगते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे।
उन्होंने समझा कि बच्चे को यूपी-100 वाहन ने टक्कर मारी है। इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में कासिम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर गांव के लोग एसपी आफिस पहुंचे, जिनमें कई महिलाएं शामिल थीं। उनके साथ स्कूली बच्चे भी थे। यहां कई महिलाएं एसपी आफिस के सामने सड़क पर लेट गईं और जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का हंगामा देख शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया और देहात एसओ मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ बुला लिए गए। पुलिस से महिलाओं और ग्रामीणों की नोकझोंक और खींचतान भी हुई। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह भी समझाने में विफल रहे।
पीआरवीकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और पकड़े गए युवक को छुड़ाने की जिद पर अड़े रहे, मगर पुलिस अफसरों ने साफ कह दिया कि यूपी-100 के पीआरवीकर्मियों ने टक्कर नहीं मारी है, लिहाजा उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। दो बजे पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया। इस पर ग्रामीण वापस लौट गए।