फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Child dies in collision between two bikes

Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में बालक की मौत

Mon, 01 Jun 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 01 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Child dies in collision between two bikes
बहजोई। हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार चंदौसी के गांव कुंदनपुर बुद्धनगर खंडुआ निवासी दंपती सुरेंद्र व द्रोपा समेत चार वर्षीय बेटी प्रभा व एक वर्षीय बेटा छोटू उर्फ नितेश घायल हो गए। घायल दंपती को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, घायल बच्चों को निजी अस्पताल में उपचार कराया। बालक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाते समय बालक छोटू (एक वर्ष) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, हादसे में दूसरी बाइक पर सवार गांव नगलिया भूड़ निवासी दंपती दीपक व नीरू घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार को सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव अचलपुर के निकट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed