फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Child dies during treatment in private hospital, uproar

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Child dies during treatment in private hospital, uproar
रहरा (अमरोहा)। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी मनोज कुमार की पत्नी ने करीब एक माह पहले बेटे को जन्म दिया था। चार दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई थी। शनिवार को मनोज ने रहरा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए बच्चे को भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। बताते हैं कि जिस अस्पताल में बच्चे की मौत हुई है। उसका पंजीकरण भी नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed