{"_id":"60845f188ebc3e8dab49b246","slug":"child-died-in-accident-gajraula-news-mbd387336384","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबे पांच माह के मासूम की मौत, बहन गंभीर-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबे पांच माह के मासूम की मौत, बहन गंभीर-
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ट्रैक्टर के नीचे दबकर पांच माह के मासूम की मौत हो गई जबकि दो वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं उनका तीन वर्षीय भाई बाल-बाल बच गया। हादसे की खबर मिलते ही वहां भीड़ लग गई। 112 पीआरवी और थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे यह हृदयविदारक घटना थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बहादुरपुर में गुरुद्वारे के पास अमरजीत सिंह के खेत के पास हुई। गांव बैरमपुर भूड़ निवासी अमन सिंह अपनी पत्नी रीना देवी और तीन मासूम बच्चों के संग अमरजीत सिंह के खेत में गेहूं की फसल काटने आया था। पति-पत्नी खेत में फसल काट रहे थे जबकि उनके तीन बच्चे पांच माह का मोक्ष, दो वर्षीय देविका और तीन वर्षीय निखिल पास ही कच्चे रास्ते पर पेड़ की छांव में सो रहे थे। बताते हैं कि पड़ोस में ही रहने वाला एक बुजुर्ग गुरुद्वारे की ओर से ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों की ओर मुड़ा। ढलान पर ब्रेक नहीं लगने के कारण ट्रैक्टर का पहिया कच्चे रास्ते में सो रहे मासूम दक्ष और देविका पर चढ़ गया। दोनों के चीखने पर चालक हड़बड़ा गया। वहीं निखिल उठकर साइड में हो गया। वहीं खेत पर काम कर रहे दंपती ने यह नजारा देखा तो उनकी चीख निकल गई। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दक्ष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि देविका को गंभीर हालत में मुरादाबाद ले जाया गया। वहीं सूचना मिलने पर 112 पीआरवी और थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। पुलिस ने दक्ष के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एंबुलेंस भी बुलवा ली। इसी बीच कई घंटे चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि परिजनों ने लिखित में दे दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।