फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   child and women dead in accident

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, मासूम और महिला की मौत

Wed, 17 May 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 17 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
child and women dead in accident
Accident
एनएच-24 पर ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर ढाल के निकट मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे बेकाबू ट्रक की टक्कर से भात देकर हसनपुर क्षेत्र से लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में महिला और एक मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की देरशाम करीब साढ़े सात बजे नेशनल हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्राली पलट गई। ट्राली में करीब 20-25 लोग थे। टक्कर लगने के बाद ट्राली पलटने के दौरान ट्राली सवार लोग हवा में उछल कर इधर उधर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राली सवार मुन्नी (25) पत्नी लाल सिंह निवासी कांकाठेर और एक साल की मासूम माही पुत्री भोले उर्फ मनोज निवासी सिकंदराबाद (बुलंदशहर) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रेखा पत्नी भोले, पूनम पत्नी संजीव निवासी गण गांव कांकाठेर घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

लोगों को आता देख चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों ने ट्राली को सीधा कर 100 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से निजी नर्सिंग होम में भेज दिया। शव सीएचसी भेज दिये गए।


बताते हैं कि ट्रैक्टर-ट्राली सवार लोग हसनपुर के गांव पिलखन वाली मिलक में भात के प्रोग्राम में शरीक होने गए थे। वहां पर भात के प्रोग्राम की रस्म अदा कर देर शाम अपने गांव कांकाठेर लौट रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed