{"_id":"61c623fd8d0af574bb4eec5d","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-may-come-to-hasanpur-on-29th-hasanpur-news-mbd413802013","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को हसनपुर में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को हसनपुर में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
हसनपुर नुमाइश ग्राउंड में सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल का निरीक्षण करते विधायक ?
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा हसनपुर से होकर गुजरेगी। माना जा रहा है कि यहां 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए स्थानीय पुलिस अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीओ सतीश चंद्र पांडे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान एवं विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने जनसभा स्थल के लिए नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण किया। यहीं पर हैलीपैड भी बनाया जाएगा। हालांकि अफसरों को सीएम का ऑफिशियल कार्यक्रम अभी नहीं मिला है।
भाजपा की जन विश्वास यात्रा 29 दिसंबर को हसनपुर विधानसभा से होकर गुजरेगी। यहां जनसभा भी होगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा को संबोधित करने आएंगे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में सीएम के आगमन की अंदरूनी सुगबुगाहट मिलते ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। अफसरों ने भी इसकी सुगबुगाहट के चलते सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान एवं विधायक ने नुमाइश ग्राउंड को सीएम की जनसभा बनाने के लिए निरीक्षण किया। वर्ष 2018 में भी सीएम बनने के बाद यहां योगी आदित्यनाथ एक बार जनसभा कर चुके हैं। इसी मैदान पर हैलीपैड भी बनाया गया था और जनसेवा भी हुई थी।
विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी का कहना है कि 29 दिसंबर को हसनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। कोतवाल ने बागड़ी समुदाय के लोगों से नुमाइश ग्राउंड में किए गए अतिक्रमण को जल्द हटाने के निर्देश दिए। जल्द ही यहां साफ-सफाई शुरू कर दी जाएगी। सीओ का कहना है कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर अभी उच्चाधिकारियों से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन उनके आने की सुगबुगाहट तेज है। इसके चलते जनसभा स्थल का निरीक्षण किया गया है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, महेश खड़गवंशी, महेश चंद शर्मा, आईटी सेल विधानसभा प्रभारी अमित खड़गवंशी मौजूद रहे।