फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chicken

घर की मुर्गी अब दाल से साढ़े तीन गुनी महंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
chicken
अमरोहा। अनलॉक 1 के साथ चिकन की कीमत में अचानक उछाल आ गया है। लॉकडाउन से पहले घर की मुर्गी की कीमत दाल के बराबर यानी 70 से 90 रुपये किलो थी। अब तीन गुने से ज्यादा बढ़कर 300 रुपये से अधिक हो गई है। सब्जियों के लिहाज से देखें तो बाजार में अधिकतर सब्जियों की कीमत 20 रुपये किलो के आसपास है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की आशंका से मार्च में चिकन की कीमत में गिरावट आ गई थी। मार्च के मध्य में 70 से 90 रुपये प्रति किलो पर चिकन बिका। चिकन शॉप पर खरीदारी करने से लोग कतराने लगे थे। इस बीच 25 मार्च से लॉक डाउन हो गया। इसके चलते दुकानें बंद हो गईं। अब लगभग ढाई महीना के बाद अनलॉक 1 में दुकानें खुल गई हैं। इस दौरान चिकन की कीमत में जबरदस्त उछाल आया। चिकन की कीमत इस समय 300 रुपये किलो है। कीमत को लेकर दुकानदार और ग्राहकों में बहस भी हो रही है, लेकिन दुकानदार कीमत कम करने को तैयार नहीं है। वहीं अधिकतर सब्जियों की कीमत अधिकतम 20 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।
विज्ञापन

एक मुर्गे को तैयार करने पर औसतन 165 रुपये होते हैं खर्च
अमरोहा। महंगाई बढ़ने से मुर्गे के को तैयार कराने में अधिक रुपये खर्च हो रहे हैं। अब 1.5 किलो से दो किलो के ब्रॉयलर तैयार करने में लगभग 165 रुपये की लागत आ रही है। हैचरी से एक दिन के चूजे की कीमत लगभग 40 रुपये है। लगभग 40 दिन में चिकन तैयार हो जाता है। एक पक्षी यानी 1.5 से 2 किलो का तैयार करने में लगभग चार किलो का दाना लगता है। दाने की लागत 90 रुपये हो जाती है। लेबर, दवाई और बिजली, ट्रांसपोर्टेशन समेत अन्य चार्ज हुआ है। इस पर लगभग 35 रुपये की अतिरिक्त लागत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी---------------कीमत
लौकी-----------------8-10
टमाटर----------------10
तोरई------------------10
भिंडी-----------------15-20
करेला----------------15-20
बैगन-----------------16-18
आलू------------------20
नोट: सब्जी की कीमत प्रति किलोग्राम है।
चिकन 300 रुपये किलो खरीदा है। दुकानदार ने बताया है कि आपूर्ति नहीं हो रही है, इसके चलते महंगा हो गया है। नासिर अली, गुल्लू का नीम
चिकन की कीमत बढ़ गई है। दुकानदार ने कहा है कि चिकन नहीं मिल रहा है। उसने एक किलो के 300 रुपये लिए हैं।
गुलफराज, तलवार शाह
दुकानें खुल गई है। चिकन बिक रहा है, जिले में चिकन की उपलब्धता है। चिकन की कोई कमी नहीं है। उचित कीमत वसूलें। किसी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- बृजवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed