{"_id":"63556f9d8724656f873270b8","slug":"chhoti-diwali-celebrated-with-gaiety-buildings-lit-up-jpnagar-news-mbd445268427","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाई गई छोटी दिवाली, जगमग हुईं इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाई गई छोटी दिवाली, जगमग हुईं इमारतें
विज्ञापन
Chhoti Diwali celebrated with gaiety, buildings lit up
- फोटो : JPNAGAR
रोशनी के प्रतीक दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाई गई। घर-घर में मिट्टी के दीये, पुरवे खरीदे गए। खील बताशों की भी खरीदारी हुई। बड़े बुजुर्गों ने जहां मिलने जुलने वालों और दोस्तों के लिए उपहार एवं गिफ्ट खरीदे। वहीं, किशोर और युवक अपनी पसंद का सामान खरीदने में ही मशगूल रहे। दिनभर तेज आवाज और आसमान में जाकर फूटने वाले पटाखे, एटम बम, फुलझड़ियां और तरह-तरह की आतिशबाजी खरीदने में लगे रहे। छोटी दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की। खरीदारों की भीड़ से बाजार दिन भर गुलजार रहे।
आधुनिकता पर भारी पड़ी परंपरा लोगों ने छोटी दिवाली पर जमकर मिट्टी के पुरवों, दीयों की जमकर खरीदारी की। बाजार चीनी और जापानी झालरों व लड़ियों से भरे हुए हैं। घर-घर में इनकी खूब खरीदारी हुई है।
चेकिंग अभियान चलाया
त्योहारों पर शरारती तत्व अमन शांति को नुकसान पहुंचाने के लिए वारदातों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इनके मंसूबों को विफल करने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर पुलिस व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों की तलाशी ली। उनके बैग आदि भी खंगाले गए। इस दौरान जिले के सभी थाना पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
बस और ट्रेनों में रही भीड़
दिवाली के चलते बसों में मुसाफिरों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बसों के अभाव में यात्री इधर-उधर भटकते रहे। वहीं रोडवेज बसों के अभाव में डग्गामार वाहनों की चांदी रही। हालांकि निगम ने डिपो की सभी बसों को ऑनरोड कर दिया है। दिल्ली, उत्तराखंड रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं ट्रेनें भी खचाखच चलीं। कोच में पैर रखने भर की भी जगह नहीं थी। नौकरीपेशा व्यक्ति परिवार के संग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। मुसाफिरों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ा दी है।