फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chhedchhad per daudi police

छात्रा से छेड़खानी की अफवाह पर दौड़ी पुलिस

Sat, 01 Apr 2017 01:13 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
chhedchhad per daudi police
girl at door
शहर में कांठ अड्डे पर बाइक की टक्कर लग जाने पर दबंगों ने बाइक सवार ग्रामीण युवक को घेर लिया। लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। पिट रहे युवक को बचाने के लिए उसकी बहन जोर-जोर से चिल्लाई। क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी की अफवाह फैल गई। सूचना पर कोतवाल और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। एक आरोपी दबोच लिया।
विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शहर में सिलाई सीखने आती है। वह रोजाना प्राइवेट बस से आती जाती है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की सुबह 8 बजे वह प्राइवेट बस से आकर शहर के कांठ अड्डे पर उतर गई। इधर उसका भाई बाइक लेकर आ गया। यहां से वह भाई की बाइक पर बैठ गई। दोनों शहर की तरफ बढ़े ही थे कि बाइक की मामूली टक्कर टैंपो को लग गई।
विज्ञापन


टैंपो चालक के बुलाने पर आए उसके दर्जन भर साथियों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। घेर कर उस पर भिड़ गए। लात घूंसों से पीटने लगे। पिट रहे युवक को बचाने कोई नहीं आया। जिस पर बहन पिट रहे भाई को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने यूपी-100 को फोन कर दिया। लोगों ने उसके साथ छेड़खानी का मामला समझा। दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी की अफवाह पूरे क्षेत्र में फैल गई। पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए।

युवक के साथ मारपीट कर रहे एक को पुलिस ने दबोच लिया, बाकी फरार हो गए। छात्रा के साथ छेड़खानी की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह फौरन मौके पर पहुंचे। मामले की एएसपी ने जानकारी की। मामला छेड़खानी का न होकर मारपीट का होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।


अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को युवक के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर कोतवाल ने बताया कि सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 151 की कार्रवाई की गई है। दूसरा आरोपी कलुआ व इसके साथी फरार हैं। कोतवाल ने बताया कि बख्शा किसी को नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed