फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chhath worship done legally

करिह क्षमा छठ मइया भूल-चूक गलती हमार...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chhath worship done legally
मरोहा वासुदेव मंदिर तालाब पर छठ पूजा के दौरान समाज के लोग। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा/गजरौला। करिह क्षमा छठ मइया भूल-चूक गलती हमार...। यही मन्नत लेकर व्रती छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने वासुदेव तीर्थ मंदिर पहुंचीं। निर्जल व्रतियों ने सरोवर में खड़ी होकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। खरना की रस्में निभाईं। पानी में खड़े होकर लोक गीत गुनगुनाए। डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और संतान की सुख शांति के लिए कामना की। गुरुवार को तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम नगर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर के तालाब किनारे भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और संतान की सुख शांति के लिए मन्नतें मांगी। छठ पूजा करने वाले परिवारों में सोमवार को खरना की रस्में पूरी करके 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया गया था। तालाब किनारे व्रतियों ने छठ मैया की महिमा का गुणगान किया। पानी में खड़े होकर लोक गीत गुनगुनाए...पहिले पहिल हम कईनी, छठी मैया व्रत तोहार करिहा क्षमा छठ मइया भूल-चूक गलती हमार...। सबके बलकवा के दिहा, छठ मईया ममता-दुलार पिया के सनईहा बनईहा मइया दिहा सुख-सार...। नारियल केरवा घोउदवा, साजल नदिया किनार सुनिहा अरज छठ मइया बढ़े कुल परिवार...। पहिले पहिल हम कईनी, छठ मइया व्रत तोहार। करिहा क्षमा छठ मइया, भूल-चूक गलती हमार...।
विज्ञापन

छठ पूजा के दौरान मंदिर के सरोवर के किनारे उत्सव जैसे माहौल बना रहा। समाज के लोगों ने आतिशबाजी की। आज तड़के उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गजरौला में बिहार मूल के परिजनों ने छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मैया के गीत भी गाए गए। छठ पूजा के तीसरे के दिन ब्रजघाट में व्रतियों ने गंगा में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं और पुरुषों ने गंगा की धारा में खड़े होकर छठी मैया के गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed