{"_id":"6a8a118f0e719ae81f072d2f","slug":"discussion-on-pensioners-issues-letters-to-be-sent-to-departments-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171179-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा, विभागों को भेजेंगे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा, विभागों को भेजेंगे पत्र
विज्ञापन
अमरोहा। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाध्यक्ष अनूप सिंह पैसल की अध्यक्षता में हुई। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह चिकारा और जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने किया।
बैठक में विकास विभाग के महावीर शर्मा व शिशुपाल सिंह के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल, पंचायत राज के भोपाल सिंह तोमर के अवकाश नगदीकरण, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम शशि वाला के जीपीएफ व राशिकरण, माध्यमिक शिक्षा की पूनम रानी की अवशेष ग्रेच्युटी और बेसिक शिक्षा में वर्ष 1995 में सेवानिवृत्त दिवंगत पतराम सिंह की पुनरीक्षित पेंशन के एरियर का भुगतान लंबित होने का मामला उठा। संबंधित विभागों को पत्र भेजने और समाधान न होने पर अधिकारियों से वार्ता करने का निर्णय लिया गया।
पेंशनर्स कक्ष लगभग तैयार है। फर्नीचर व एसी की व्यवस्था अगले सप्ताह पूरी कराने का आश्वासन मिला है। 16 से 27 सितंबर के बीच कैबिनेट मंत्री से कक्ष का उद्घाटन कराने का प्रस्ताव पारित हुआ। 27 अगस्त को कोर कमेटी की बैठक होगी। एक नए सदस्य ने सदस्यता ली और चार ने नवीनीकरण शुल्क जमा किया।
विज्ञापन
16 सितंबर के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में जिले से पांच पेंशनर्स शामिल होंगे। सेवानिवृत्त जेल कर्मचारी तेजपाल नागर के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पर भी चर्चा हुई। अमीपाल सिंह, योगेंद्र मोहन शर्मा, सोमदत्त सिंह, मास्टर जयपाल सिंह और श्योनाथ सिंह प्रजापति मौजूद रहे।