फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chetan chauhan warns to officer

‘एक किलो गेहूं भी कम हुआ तो सूली पर चढ़वा दूंगा’

Fri, 05 May 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 05 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
chetan chauhan warns to officer
चेतन चौहान - फोटो : SELF
सूबे के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने गरीबों के राशन वितरण को लेकर अधिकारी को मोबाइल पर खूब हड़काया। सूली पर चढ़वाने की धमकी दे डाली। स्पष्ट कह दिया कि सूली पर चढ़वा दूंगा।
विज्ञापन


उनके हड़काने का यह वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है, जिससे सत्ता के गलियारों में खलबली मच गई है, वहीं पार्टी नेता भी बेचैन हो गए हैं। तरह-तरह के कमेंट्स लोगों द्वारा किए जा रहे हैं।      
विज्ञापन

 
जिस दिन से नौगावां सादात विधानसभा सीट से जीतकर चेतन चौहान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं तब से वह चर्चाओं  में रहे हैं। अब उनका एक  वीडियो पूरे प्रदेश में धमाल मचा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो की भी अलग खासियत है। कैबिनेट मंत्री अपने मोबाइल से बातचीत कर किसी पूर्ति विभाग के अधिकारी को हड़का रहे हैं। गरीबों के राशन की बात कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच वह धमकी देने लगे कि गड़बड़ी की तो सूली पर चढ़वा दूंगा।


इस वीडियो के सोशल साइट्स पर अपलोड होते ही भाजपाइयों के अलावा अन्य तमाम लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। भाजपा के नेता जरूर बेचैन हो गए हैं। उनके द्वारा इस मसले में कुछ नहीं कहा जा रहा है।      

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed