फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chemist riding a bike died in a road accident

Amroha News: बाइक सवार केमिस्ट की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Chemist riding a bike died in a road accident
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर की एक फैक्टरी के केमिस्ट हरविंद्र (42) पुत्र मेवाराम की शनिवार रात 10:15 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय चौपला पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मारी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मेरठ में ही उनका पोस्टमार्टम कराया।

संभल के एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी हरविंद्र बीते चार-पांच साल से गजरौला में ही अपना मकान बनाकर रहते थे। एमडीए के पास उनका मकान है। वह शनिवार की रात 10:15 बाइक से ड्यूटी से लौट रहे थे। गजरौला चौपला के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे वह गंभीर रूप घायल हो गए। चौकी के पुलिसकर्मियों ने उनको सीएचसी में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें मेरठ लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान हरविंद्र की मौत हो गई। मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रिया, बेटी निया (6) और बेटा कनिष्क (12) को छोड़ गए है। थाना पुलिस ने बताया कि केमिस्ट की मौत का मामला सामने आया है। मृतक का मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed