फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chemical colours should not increase your problems, be careful

Amroha News: केमिकलयुक्त रंग न बढ़ा दे आपकी परेशानी, बरतें सावधानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Chemical colours should not increase your problems, be careful
अमरोहा।
विज्ञापन

रंग, उत्साह और उमंग के त्योहार की जिलेभर में धूम है। रंगों के इस त्योहार गुझिया-ठंडाई और पकवान का भी विशेष महत्व है, लेकिन त्योहार पर कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर अस्थमा और डायबिटीज के रोगी को। केमिकल युक्त रंग अस्थमा पीड़ितों के साथ अन्य लोगों की भी परेशानी बढ़ा सकता है। वहीं, मिलावटी या सिंथेटिक मावे की गुझिया का जायका भी आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि होली पर मिठाई के रूप में गुझियों का चलन है। होली पर एक-दूसरे के घर आने वाले लोगों का गुझिया से मुंह मीठा कराया जाता है। एक-दूसरे को उपहार स्वरूप गुझिया भेंट की जाती हैं। वहीं, त्योहार की आड़ में मुनाफाखोर सेहत से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। बाजार में गुझियों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मिलावटी या सिंथेटिक मावे की गुझिया आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। उधर, रंगों के हुड़दंग में सावधानियां बरतने की जरूरत है। रासायनिक रंगों से परहेज करें। केवल हर्बल रंगों से होली खेलें। रासायनिक रंगों से बचते हुए हर्बल रंगों से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। आंख और सांस में संक्रमण का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सावधानियां बरतें
- होली खेलने से पहले चेहरे व हाथों पर हल्का सरसों को तेल लगा लें।
- होली के रंग चेहरे से छुटाने के लिए चेहरे को बार-बार कपड़े से न रगड़ें।
- ताजे पानी से चेहरे को कई बार धोएं, साबुन का प्रयोग कर सकते हैं।
- मिट्टी के तेल का प्रयोग चेहरे से रंग छुटाने में न करें।
- बच्चों को ठंडे पानी से होली न खेलने दें, इससे बच्चे बीमार हो सकते हैं।
- कीचड़, गंदे पानी आदि से होली न खेलें।
- पक्के रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों से होली खेलें।
- टेसू के फूलों से तैयार रंगों से ही होली खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed