{"_id":"58bdb7774f1c1b607cdc429a","slug":"checking-from-fda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक रहा था खराब मावा, एक्सपायरी डेट का सरसों का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक रहा था खराब मावा, एक्सपायरी डेट का सरसों का तेल
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घर के लिए खाने पीने का सामान लेने जा रहे हैं तो सावधान रहें। मिलावटखोर और गलत सामान बेचने वाले त्योहार पर आपको ठगने और सेहत से खिलवाड़ करने के लिए तैयार बैठे हैं। सोमवार को खाद्य पदार्थों की गड़बड़ी रोकने गई एफडीए की टीम को दुकानों पर मावा और एक्सपायरी डेट का सरसों का तेल बिकता मिला।
टीम ने खराब मावा, सरसों का तेल, छेना रसगुल्ला व सड़े गले फलों को नष्ट करा दिया। साथ ही कई दुकानों से दूध, मिठाई आदि के नमूने भी भरे। विक्रेता को चेतावनी दी गई है। एफडीए की कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। कुछ विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को एफडीए टीम ने अमरोहा के कांठ रोड, जट बाजार और मोहल्ला लकड़ा स्थित दुकानों पर छापामारी की। कांठ रोड स्थित एक संस्थान से अलग-अलग ब्रांड के सरसों तेल के दो सैंपल भरे। यहीं, एक दुकान से मिल्क क्रीम और दूध की गाड़ी से दूध का नमूना भरा।
विज्ञापन
एक दूध प्लांट से मिश्रित दूध का सैंपल भरा। मोहल्ला बाजार जट से एक मिठाई विक्रेता के यहां से बूंदी लड्डू का सैंपल भरा। बाजार जट से वनस्पति घी का सैंपल भरा। यहां के बाद लकड़ा स्थित एक दुकान से सरसों के तेल का सैंपल भरा। इस दौरान विक्रेता के यहां एक्सपायरी डेट की सरसों तेल की 28 बोतले मिली।
टीम ने एक्सपायरी डेट सरसो तेल की बोतलों को नष्ट कराया। विक्रेता को चेतावनी दी गई है। साथ ही नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एफडीए टीम ने छापामारी के दौरान दस किलो मावा, दस मिलो छेना रसगुल्ला और कई किलो गले सड़े फल नष्ट कराने की कार्रवाई की।
उधर एफडीए की कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। कुछ विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। टीम में खाद्य निरीक्षक विजय कुमार, तन्मय अग्रहरि, रामजीत, उमेश कुमार आदि शामिल रहे।
डीएम और डीओ के आदेश पर होली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। बारह मार्च तक अभियान जारी रहेगा। पहले दिन अमरोहा शहर के कई मोहल्लों में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। अभियान से विक्रेताओं में खलबली मची रही।
पंकज गुप्ता, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी