फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CHC Medical Superintendent does not pick up the phone

Amroha News: सीएचसी चिकित्साधीक्षक नहीं उठाते फोन, मरीज परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
CHC Medical Superintendent does not pick up the phone
हसनपुर (अमरोहा)। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्र के गांव ब्रह्माबाद के शिवमंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परवीन त्यागी एवं संचालन प्रभाष शर्मा ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि रहरा सीएचसी में तैनात चिकित्साधीक्षक मरीजों का फोन नहीं उठाते। जिससे किसानों व मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वह अपने केबिन में बैठकर मरीजों को भी नियमित रूप से नहीं देखते हैं। चिकित्साधीक्षक को बदलवाया जाए। कहा कि खाद की दुकानों पर यूरिया के मात्र एक कट्टे को लेने पर अन्य कीटनाशक जबरन खरीदना पड़ रहा है, जबकि कृषि विभाग का कहना है कि जबरन किसी को कुछ नहीं बेचा जाएगा। खाद बिक्री की सरकारी दुकानों पर यूरिया का कट्टा निर्धारित से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। गांव हरियाना में मुख्य मार्ग पर तालाब के पास कीचड़ एवं जलभराव के कारण ग्रामवासियों के साथ क्षेत्र वासियों को भी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। यहां केहर सिंह, मुन्नू सिंह, पुस्पेंद्र, प्रभाष शर्मा, सुभाष शर्मा, विमल, महेश चंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article