फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Changing weather...keeping me sick

Amroha News: बदल रहा मौसम...बना रहा बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Changing weather...keeping me sick
अमरोहा। स्वास्थ्य के लिहाज से बदलता मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। ऐसे में लोगों को और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी असावधानी उन्हें बीमार बना सकती है। शुक्रवार को बारिश होने के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है। देखा जा रहा है कि अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में सबसे ज्यादा प्रभाव बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वालों में सबसे ज्यादा संख्या उन्हीं की देखने को मिल रही हैं। उन्हें सर्दी, खांसी, बुखार और गले में इंफेक्शन हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी सबसे बड़ी वजह बदलता मौसम है। सुबह-शाम खासी ठंड महसूस हो रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. चरन सिंह के मुताबिक इस समय बीमार होने की कई वजह हैं। थोड़ी भी दिक्कत होने पर डॉक्टर के पास जाएं। सुबह शाम ठंड से बचाव रखें।
विज्ञापन


---------
ये रखें सावधानियां
-ठंडी चीजों से परहेज करें
-सुबह शाम की ठंड से बचें

-ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें, इससे इम्युनिटी प्रभावित होती है
-मच्छरों से बचें

-सुबह शाम गुनगुना पानी पीएं
-------------

इस समय मौसम बदल रहा है। इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में इंफेक्शन, सांस लेने में दिक्कत समेत कई बीमारियां हो सकती हैं। इनसे बचने का तरीका यही है कि फिलहाल ठंड से बचें, अभी से ठंडी चीजों से परहेज करें। कोई दिक्कत होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।- डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मौसम में धुंध का असर जारी
अमरोहा। दिवाली के बाद से मौसम में लगातार धुंध छाई हुई है। दिवाली से अगले दिन एक्यूआई 139 दर्ज किया गया था। जो गोवर्धन से अगले दिन तक एक जैसा ही बना हुआ था। बुधवार को भी सुबह से ही मौसम में कोहरे जैसी धुंध छाई रही। 11 बजे तक वातावरण में धुंध का असर रहा। वहीं, शाम होते ही एक बार फिर से धुंध का असर दिखाई देना शुरू हो गया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed