फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   change the menu from muslim parties

बदल गया मुस्लिम शादियों में दावत का मीनू

Mon, 27 Mar 2017 12:12 AM IST
अमरोहा/अनिल चौहान
अमरोहा/अनिल चौहान Updated Mon, 27 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
change the menu from muslim parties
कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बेटे के वलीमे में खाना खाते सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे एक ओर जहां मीट कारोबारी परेशान हो गए हैं, वहीं मुस्लिम समुदाय की शादियों का मीनू भी बदल गया है। पशुओं का कटान बंद होने से मुस्लिम समाज के शादी समारोह में बारातियों की थाली से बड़े की हलीम बिरयानी कोरमा सब गायब हो गया है।
विज्ञापन


उसकी जगह अब वेज बिरयानी, दाल व पनीर ने ले ली है। ज्यादातर शादियों में बाराती इन्हीं चीजों का जायका ले रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अवैध बूचड़खानों बंद करने के आदेश पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को दिए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद बड़े (भैंस व भैंसा) के मांस का व्यापार करने वाले कारोबारियों में खलबली मची है। पशुओं का कटान न होने का असर जहां कारोबार पर पड़ रहा है, वहीं मुस्लिम समाज की शादियों में भी उसका प्रभाव नजर आ रहा है। ज्यादातर शादियों में बड़े की बिरयानी, कोरमा, हलीम व कबाब के शौकीन अब परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों के बाद शादियों में भी उनका स्वाद नहीं मिल पा रहा है। बूचड़खाने बंद होने से बड़े के मांस की बिक्री ज्यादा नहीं हो पा रही है। लाइसेंसधारी ही उसको बेच रहे थे, लेकिन स्लाटर हाउस के सील होने से अब उसके भी लाले पड़ना लाजमी है। इसके चलते ही मुस्लिम विवाह की दावतों का मेन्यू पूरी तरह बदल गया है। अब मेहमान नवाजी में लोगों की थाली में बड़े की नहीं बल्कि वेज बिरयानी, कढ़ी, पनीर व अन्य सब्जियां परोसी जा रही हैं। 

मुर्गे की बढ़ी डिमांड
अमरोहा। बूचड़खाने व स्लाटर हाउस बंद होते ही मुर्गे की डिमांड बढ़ गई हैं। विक्रेता नईम का कहा है कि मुस्लिम समाज के होटलों और शादियों के लिए मुर्गे की डिमांड में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, क्योंकि समाज के लोगों के पास बड़े के शौकीन बिरयानी, कोरमा और कबाब की जगह चिकन का सेवन करने को मजबूर हैं।


मुस्लिम होटलों में लग रहा दाल का तड़का
अमरोह। अवैध स्लाटर हाउस बंद होने से मुस्लिम होटलों से कोरमा गायब हो गया है। डिमांड बढ़ने के कारण मुर्गा भी पर्याप्त मात्रा में नही मिल रहा है। जिससे होटलों में भी अंडा, दाल व अन्य सब्जियों का ही तड़का लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed